Skip to content

Health Tips Hindi Me

Menu
Menu

मुलेठी पाउडर के फायदे जानकार हैरान रह जाएंगे

Posted on April 6, 2023

हम सबके घरों की रसोई में एक सूखी लकड़ी का टुकड़ा हमेशा रखा होता है। इसको गृहणियाँ बहुत संभाल कर रखती हैं। यह है ही इतने कमाल की। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं मुलेठी की, जो सदियों से हमारी रसोई का हिस्सा है और कई छोटी बड़ी बीमारियों में हमारे काम आती है। कई घरों में मुलेठी सूखी लकड़ी के रूप में मिलती है तथा कई घरों में इसका पाउडर बनाकर रखा जाता है। यह दोनों ही रूपों में उपयोगी है तथा इसके असंख्य फायदे हैं। इस आर्टिकल में हम जो मुलेठी के फायदे बताने जा रहे हैं, उन्हें जानकार आप हैरान रह जाएंगे।

मुलेठी किस रोग की दवा है

वैसे तो मुलेठी छोटे बड़े बहुत से रोगों में उपयोगी है, जिसके बारे में हम आगे बताएंगे। लेकिन मुलेठी मुख्य रूप से खांसी और गले के रोगों की दवा है। मुलेठी में मौजूद ग्लाइसाइरेज़िन नामक एक रसायनिक तत्व खांसी को कम करने में मदद करता है। यह गले में फेफड़ों और ब्रोंकाइल ट्यूब में मौजूद इंफ्लेमेशन को कम करता है जो खांसी के कारण होता है।

खांसी में मुलेठी का उपयोग

मुलेठी खांसी की रामबाण दवा है। मौसम बदलने के साथ हम पर अक्सर खांसी और जुकाम का हमला हो जाता है। जुकाम तो ठीक हो जाता है, लेकिन खांसी बहुत दिनों तक बनी रहती है। ऐसे में मुलेठी का प्रयोग खांसी को बहुत हद तक कम कर देता है। खांसी होने पर मुलेठी को निम्न प्रकार से प्रयोग करें –

  1. काढ़े के रूप में : 2-3 मुलेठी के टुकड़े या मुलेठी पाउडर को 2 कप पानी में उबालें। जब एक कप रह जाए तो उसमें काली मिर्च पाउडर डालकर गरम-गरम सेवन करें। साथ में गले पर मफ़लर आदि गरम कपड़ा 1-2 घंटे के लिए बांध लें। 3-4 दिनों में खांसी को राहत मिलेगी।
  2. मुलेठी की लकड़ी को चूसकर : खांसी होने पर मुलेठी की लकड़ी के छोटे-छोटे टुकड़े अपने साथ रखें। दिन भर मुलेठी के टुकड़ों को मुंह में डालकर चूसते रहें, जिससे उसका रस आपके गले में होने वाली खराश को खत्म करता रहे। कुछ दिनों के प्रयोग से खांसी खत्म हो जाएगी।
  3. काली मिर्च के साथ : सूखी खांसी आने पर मुलेठी के टुकड़े को काली मिर्च के टुकड़े के साथ चूसने पर कफ ढीला होकर निकाल जाता है। इससे सूखी खांसी और गले की सूजन में आराम मिलता है।

मुलेठी पाउडर के फायदे जानकार हैरान रह जाएंगे

मुलेठी को खांसी की दवा माना जाता है। लेकिन मुलेठी कई रोगों की रामबाण दवा है। आइये जानते हैं मुलेठी के कुछ अद्भुत फ़ायदों के बारे में।

मुलेठी पाउडर के फायदे for skin

  • चमकती और चिकनी त्वचा किसे पसंद नहीं होती। मुलेठी आपकी त्वचा को स्वस्थ, चमकदार और मुलायम बनाए रखने में मददगार होती है। इसमें मौजूद ग्लाइसाइरेज़िन नामक एक रसायनिक तत्व त्वचा को नरम, सुंदर और ताजगी देने में मदद करता है। यह त्वचा के लिए एंटी-इंफ्लेमेट्री प्रभाव देता है जो त्वचा को स्वस्थ रखता है और चमकदार बनाए रखता है।
  • मुलेठी में उपस्थित एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को हानिकारक बैक्टीरीया, प्रदूषण और कई अन्य नुक्सानॉन से बचते हैं और त्वचा के रंग, संरचना और चमक को बढ़ाने में मदद करते हैं।
  • मुलेठी त्वचा के लिए प्राकृतिक एक्सफोलिएंट का काम करता है। एक्सफोलिएंट मृत कोशिकाओं को निकालकर हुए त्वचा को साफ करने में मदद करता है। यह त्वचा को स्मूद, चमकदार, और स्वस्थ बनाने में मदद करता है। मुलेठी पाउडर के पेस्ट से चेहरे पर हल्की हल्की मसाज करने से चेहरे की त्वचा के मृत सेल निकाल जाते हैं और त्वचा मुलायम, चमकदार और स्वस्थ हो जाती है।

मुलेठी के फायदे पेट के लिए

  • मुलेठी की जड़ पेट के घावों को समाप्‍त करती है, इससे पेट के घाव जल्‍दी भर जाते हैं। पेट के घाव होने पर मुलेठी की जड़ का चूर्ण इस्‍तेमाल करना चाहिए।
  • मुलेठी पेट के अल्‍सर के लिए फायदेमंद है। इससे न केवल गैस्ट्रिक अल्सर वरन छोटी आंत के प्रारम्भिक भाग ड्यूओडनल अल्सर में भी पूरी तरह से फायदा करती है। जब मुलेठी का चूर्ण ड्यूओडनल अल्सर के अपच, हाइपर एसिडिटी आदि पर लाभदायक प्रभाव डालता है। साथ ही अल्सर के घावों को भी तेजी से भरता है।
  • मुलेठी आंतों की टीबी के लिए भी फायदेमंद है।

मुलेठी के फायदे गले के लिए

  • हिचकी होने पर 5 ग्राम मुलेठी के चूर्ण को पानी के साथ खिला देने से लाभ होता है।
  • अगर गला सूख रहा हो तो मुलेठी बहुत फायदा करती है।
  • मुलेठी में पानी की मात्रा 50 प्रतिशत तक होती है। यदि बार बार प्यास लगती है या गला और मुंह सूखता है तो बार-बार इसे चूसें। इससे प्‍यास शांत होगी।
  • गले में खराश के लिए भी मुलेठी का प्रयोग किया जाता है।
  • मुलेठी अच्‍छे स्‍वर के लिए भी प्रयोग की जाती है।

मुलेठी के अन्य फायदे

  • खून की उल्टियां होने पर दूध के साथ मुलेठी का चूर्ण लेने से फायदा होता है। खूनी उल्‍टी होने पर मधु के साथ भी इसे लिया जा सकता है।
  • मुलेठी महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है। मुलेठी का एक ग्राम चूर्ण नियमित सेवन करने से स्त्रियां, अपनी, योनि, सेक्‍स की भावना, सुंदरता को लंबे समय तक बनाये रख सकती हैं।

यदि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी लाभदायक लगी है तो अपने मित्रों और परिवार के साथ भी इस जानकारी को शेयर करें।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2023 Health Tips Hindi Me | Design: Newspaperly WordPress Theme