Pimples hatane ke tarike in hindi, pimples ke liye gharelu nuskhe in hindi : जवानी की देहलीज़ पर कदम रखते ही पिंपल्स याने मुंहासे प्रकट होने लगते हैं। ये पिम्पल यानि मुहासे चेहरे की सुंदरता को तो खत्म करते ही हैं, इनसे चेहरे पर दाग और धब्बे पड़ने लगते हैं। युवा लड़के-लड़कियां इन पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए महंगी-महंगी क्रीम लगाते हैं, लेकिन ये क्रीम भी अपने रासायनिक तत्त्वों से चेहरे को और खराब कर देती हैं। हमारे घर में या हमारे आस पास बहुत सी ऐसी चीजें है, जिनके इस्तेमाल से हम पिम्पल को आसानी से हट सकते हैं, वह भी बिना किसी साइड इफेक्ट के। इस आर्टिकल में हम उन्हीं पिम्पल हटाने के तरीके और घरेलू उपाय के बारे में जानेंगे। यह आर्टिकल पूरा जरूर पढिए।
पिम्पल होने के कारण | मुहासे होने का कारण
इसके पीछे मुख्य कारण है शरीर में विभिन्न प्रकार के होरमोन्स का निर्माण। इन हार्मोन्स कारण त्वचा में तेल उत्पन्न होने लगता है, जो मैल के साथ मिल के छिद्र को बंद कर देता है। परिणाम यह होता है कि छिद्र के अन्दर बैक्टीरिया का फैलाव होने लगता है और त्वचा पर मुहासे निकल आते है। अगर इस में लापरवाही रखे, तो आगे जाके यह काले दाग और धब्बे छोड़ देते है जिन्हें निकालना मुश्किल होता है।
पिम्पल से छुटकारा कैसे पाये?
यदि आपके चेहरे पर पिम्पल होना शुरू ही हुए हैं, तो आप सचेत हो जाएं। और निम्न सावधानी रखें –
- तले हुए, मसालेदार आहार को कम मात्रा में खाए।
- पूरा नींद ले।
- पानी अधिक मात्र में पिए।
- चेहरे की त्वचा को बार बार धोते रहे और बिलकुल स्वच्छ रखे| चेहरे के त्वचा के छिद्र को खुल्ला और साफ़ रखे| उस के लिए आप हर रोज रात को और सवेरे उठ के भाप से त्वचा साफ़ करे।
- कास्मेटिक का उपयोग ही न करे।
- फल और सब्जी ज्यादा प्रमाण में खाए।
- साबुन से चेहरा न धोये| सिर्फ बेसन, चावल का आटा और हल्दी का प्रयोग करे।
पिंपल्स का मुख्य कारण चेहरे पर तेल का इकट्ठा होना होता है। अतः निम्न उपायों से चेहरे से तेल को साफ करें, जिससे चेहरे पर बेक्टीरिया उत्पन्न न होने पाए-
- ककड़ी या खीरे के टुकड़े से त्वचा घिसे ताकि तेल निकल जाए।
- आलू के टुकड़े से घिसने से भी तेल निकल जाता है।
- मुल्तानी मिटटी, चन्दन और हल्दी मो मिला के चेहरे पर लगाने से दाग चले जायेंगे, तेल को यह चूस लेगा और चेहरे पर रंगत आ जायेगी|
pimple kaise hataye | मुहासे हटाने के आसान और असरदार घरेलू उपाय
इस के बावजूद भी अगर मुहासे हो जाए तो आइए जानते हैं कि pimple kaise hataye और पिम्पल हटाने के घरेलू उपाय और नुस्खे क्या हैं –
- हल्दी और बेसन का निम्बू के रस के साथ उबटन बना के चेहरे पर अच्छी तरह से पांच मिनट तक घिसे|
- केटली में पानी उबाले और भाप को त्वचा पर लगाये और साथ में रुई या कपड़े से चेहरा घिसते जाइए ताकि मेल, मृत कोशिका और तेल सभी निकल जाए|
- गुलाब की पंखुड़ी को पीस दे और नींबू के रस के साथ अपने चेहरे पर घिसे और 30 मिनट के बाद धो दे|
- घृत कुमारी (एलोवेरा) का रस, मुल्तानी मिटटी और हल्दी का मिश्रण पिम्पल्स पर लगाये|
- कलौंजी को पीसकर उसका मिश्रण सिरके में मिलाकर रात को सोने से पहले अपने चेहरे पर लगाएं और सुबह ठन्डे पानी से चेहरे को धो लें। ऐसा करने से आपके चेहरे के मुंहासे 7 दिन में ही ठीक हो जाते हैं।
गांठ वाले पिंपल्स और उनका उपचार
त्वचा के छिद्र भर जाने पर सूजन आ जाती है और उस छिद्र में बैक्टीरिया के कारण पस भर जाती है इस को गांठ वाले पिम्पल्स कहते है। आईए जानते हैं गांठ वाले पिंपल्स का उपचार –
- रात को या सवेरे कील और मुहासों पर बरफ का टुकड़ा घिसे ताकि सुजन कम हो जाए।
- नीम के पत्ते को पीस दे और साथ में हल्दी मिला के चेहरे पर लगाये, तो गांठ वाले पिम्पल्स गायब हो जायेंगे।
- पुदीना और तुलसी के पत्ते को पीस के चेहरे पर लगाये| चाहे तो नीम और हल्दी भी मिला दे|
- करेले का रस सवेरे खाली पेट पिए और करेले की सब्जी खाएं। साथ ही इसे पीस कर चेहरे पर लगाये।
- लहसुन को पीस कर उसमें निम्बू का रस मिलाये। दो तीन बूँद हाइड्रोजन पेरोक्साइड डाले और इस को चेहरे पर मल दे।
पिम्पल्स के काले दाग हटाने के उपाय
कील मुहासे का उपचार करना है और पिम्पल्स के काले दाग भी मिटाना है, निम्न उपाय करें –
- बेसन को पानी में घोलकर मुंह पर उसका लेप कर लें। 2 घंटे बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।
- नारंगी के छिलके का उपयोग करे। इस को पीस के चेहरे पर लगाते रहिए।
- नारियल के तेल में लहसुन पीस के गरम करे और छान ले और अब इस में हल्दी मिला के पिम्पल्स वाले जगह पर अच्छी तरह से घिसे।
- कच्चा पपीता ले और उस को पीस दें। अब इस में टी ट्री आयल के 2 बूँद डाले और नीम का जल, गुलाब का जल और हल्दी मिलाये। पिंपल्स के काले दाग हटाने के उपाय में यह उम्दा उपाय है।
- पिंपल्स के काले दाग हटाने के लिए आप बेकिंग सोडा को पानी में मिला के त्वचा पर घिस दें। हो सके तो थोडा सा हाइड्रोजन पेरोक्साइड भी इस में डाल कर उपयोग करें।
- डिस्प्रिन की गोली को थोड़ा सा पानी में मिला के कील मुहासे वाली जगह पर लगा दें।
पिंपल्स के गड्ढे भरने का उपाय
यही पिंपल्स होने के बाद आप ने लापरवाही रखी है, संभव है कि आपके चेहरे पर काले दाग और धब्बे पड़ गए हैं और साथ में गड्ढे भी हो गए हैं। इन निम्न उपायों से पिम्पल के गड्ढे भरने में सहायता मिलती है –
- चेहरे के गड्ढे को वापस ठीक करने के लिए आप घृत कुमारी (एलोवेरा) का रस, सिरका और मुल्तानी मिटटी को चेहरे पर लगाए।
- पिम्पल्स के दाग, निशान और गड्ढे मिटाने के लिए आप दही, बेसन, चन्दन और हल्दी का लेप तैयार कर के चेहरे पर हर रोज घिसते रहे।
- गुलाब की पंखुड़ी से त्वचा सिकुड़ जाती है| इस को पीस के शहद के साथ मिला के उपयोग करे।
- चीनी की चाशनी बना के इस में हल्दी मिला के चेहरे को घिसे तो दाग और गड्ढे कम होते जायेंगे।